उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के मलूकपुर गांव के समीप दो बाइको की आपस में भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक सवार घायल हो गया तो उसको घायल अवस्था में नज़दीकी स्वास्थ् केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के संसारपुर गांव निवासी बछराज का 35 वर्ष पुत्र घनश्याम बाइक पर सवार होकर कोतवाली क्षेत्र के मलूकपुर गांव गया था।

तभी दूसरी बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई जिसमें घनश्याम घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share