G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थानां क्षेत्र के पिपरहा मजरे गाजीपुर खुर्द गाँव में बड़े भाई ने छोटे भाई पर लकड़ी से हमला कर उसको मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के पिपरहा मजरे गाजीपुर खुर्द गाँव निवासी स्व. इंद्रपाल के 22 वर्षीय पुत्र शिव बाबू रैदास और उसके बड़े भाई श्रीकृष्ण रैदास के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। बड़े भाई ने छोटे भाई को लकड़ी से हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था मे परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे।

तभी उसकी रास्ते मे मौत हो गई घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच बाइक से जाने को लेकर आपस में विवाद हो गया। तभी बड़े भाई ने छोटे भाई पर लकड़ी से हमला कर घायल कर दिया जिससे छोटे भाई की मौत हो गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share