G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के कुँवरपुर गांव के भदबा रोड पर शौचक्रिया करने गए युवक को बाइक सवार टक्कर मारता हुआ निकल गया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, घायल अवस्था में युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गांव निवासी बलदेव सिंह का 31 वर्षीय पुत्र रावेंद्र सिंह बीती रात गांव के समीप भदबा रोड पर शौच क्रिया करने जा रहा था। तभी तेज रफ्तार निकला बाइक सवार उसको टक्कर मारते हुए निकल गया।

बाइक की टक्कर से रावेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया ल। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share