G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बकेवर थानां क्षेत्र में एक युवक की घर के छत पर बने कमरे में 4/5 की रात अज्ञात लोगो के द्वारा गोली मारकर हत्या किये जाने का मामला मृतक के चाचा ने तहरीर देकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। करीब एक माह बाद पुलिस जांच में मृतक के द्वारा खुद ही तमंचा से गोली चलने से मौत का खुलासा पुलिस अधीक्षक ने करते हुए जानकारी दिया। पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के कंसाही गांव के रहने वाले राज कुमार सविता का 28 वर्षीय पुत्र इंद्र कुमार सविता का 4/5 की रात अज्ञात लोगों के घर के छत पर बने कमरे में सोते हुए अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दिया। मृतक के चाचा महेंद्र कुमार सविता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में थाना पुलिस और अलग अलग टीम ने घटना स्थल पर जाकर जांच किया तो जांच के दौरान जिस समय घटना हुई थी उस समय मृतक की माँ ने अपने देवर महेंद्र को चिल्लाकर जानकारी दिया परिजनों ने घटना की सूचना नही दिया था। पड़ोसी श्याम सुंदर ने पुलिस को गोली मारकर हत्या की जानकारी दिया था। पुलिस जांच में मृतक के मकान के छत पर जाने के लिए घर की सीढ़ी से जा सकते है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर कोई और चोट के निशान नही थे।मृतक जिस चारपाई पर सो रजाई ओढ़कर सो रहा था। उस समय खुद के तमंचा से खिलवाड़ करते समय गोली चलने से रजाई को पार कर मृतक के पेट के ऊपर गोली लगी थी। युवक को किसी ने गोली मारकर हत्या नही किया गया। बल्कि यह एक एक्सीडेंट है जिसमे तमंचा से गोली चलने से युवक की मौत हुई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share