उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मालवा थाना क्षेत्र के चक्की नाका ओवर ब्रिज पर दो बाइकों की आपस मे भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर भर्ती का इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कुंवरपुर ओखरा गांव निवासी गनेश कुमार का 18 वर्षीय पुत्र शुभम और गांव निवासी गया प्रसाद का 27 वर्षीय पुत्र राजकुमार दोनों बाइक पर सवार होकर शहर आए थे।

यहां से वापस जाते समय थाना क्षेत्र के चक्की नाका ओवर ब्रिज पर पहुंचे तभी दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। जिसमें शुभम व राजकुमार दोनो घायल हो गए घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।

वहीं घायलों के परिजनों ने बताया की राजकुमार के पिता गया प्रसाद का जिला अस्पताल में ऑपरेशन हुआ है। उन्हीं को खाना देने दोनों गाँव से बाइक पर सवार होकर आए थे। यहां से वापस जाते समय रास्ते में हादसे का शिकार होकर दोनो घायल हो गए है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

