G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थानां क्षेत्र के पत्थरी अढ़ावल गांव के समीप शौचक्रिया करने गए अधेड़ की यमुना नदी में डूबकर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के पत्थरी अढ़ावल गाँव निवासी राम शरण निषाद का 45 वर्षीय पुत्र दिनेश कुमार निषाद गांव की समीप शौचक्रिया करने गया था। तभी यमुना नदी के किनारे उसका पर फिसला और गहरे पानी में डूबकर उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।वहीं पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के भाई रावेंद्र ने बताया की भतीजे रोहित की बारात बाँदा जनपद जानी थी। और भाई शौचक्रिया के लिए यमुना नदी के किनरे गया था। जहाँ उसकी पैर फिसलने से नदी में डूबकर मौत हो गई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share