उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के सनगांव गांव के समीप बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के सुमेरपुर गांव निवासी दुर्गा प्रसाद का 34 वर्षीय पुत्र मनोज बाइक पर सवार होकर किसी काम से आदमपुर रोड पर जा रहा था।

जब वह कोतवाली क्षेत्र के सनगांव गांव के समीप पहुंचा। तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई जिससे बाइक सवार मनोज घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share