उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थानां क्षेत्र के इजुरा गंगा घाट किनारे महिला का शव पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करते कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के कल्लनपुर गाँव निवासी सरजन चौहान की 23 वर्षीय पत्नी संध्या देवी सन्दिग्ध अवस्था मे अचानक गायब हो गई। जिसकी शिकायत उसके पिता द्वारा पुलिस से की गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन आरोपी को गिरफ्तार कर उनकी निशान देही पर सुल्तानपुर घोष थानां क्षेत्र के इजुरा गंगा घाट किनारे भुसे की झाल में भूसे के बीच भरे गए महिला के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है।

वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे गाजीपुर थानां क्षेत्र के भगवानपुर गाँव निवासी मृतिका के पिता बीरेंद्र ने बताया हमने अपनी पुत्री संध्या की शादी 6 नवम्बर 2021 में खागा कोतवाली क्षेत्र के कल्लनपुर गांव निवासी मनोज उर्फ विशाल के पुत्र सरजन के साथ किया था। शादी के बाद से उसके सदुराली जन और दहेज की माँग किया करते थे। हमारी पुत्री संध्या की जेठानी रननी देवी ने 24 अप्रैल को हमको फोन कर कहा तुम्हारी बेटी सुबह घर से निकली है। वह तुम्हारे घर पहुँची कि नही तो हमने उसको जवाब दिया हम घर पर नही है घर मे पता करके बता रहा हूं। उसके बाद मैंने घर फोन कर बेटी के बारे में जानकारी किया तो वह घर नही पहुँची थी। हमने बेटी की जेठानी को दोबारा फोन बताया वह घर नही आई है उसका लड़का कहा है तो उसने जवाब दिया लड़का हमारे पास है।

उसके बाद हमने पुत्री के ससुरालीजनों से कहाँ की अगर मेरी बेटी मेरे घर नही आई तो कहा गई। मैं इसकी शिकायत पुलिस से करूंगा उसके बाद भी जब बेटी के बारे में कुछ पता नही चला तो पुलिस से शिकायत किया। पुलिस ने तुरन्त कार्यवाई करते हुए दबिश दिया तो घर पर कोई नही मिला। जानकारी करने पर पता चला कि पुत्री की जेठानी रननी व ननद सोमवती दोनो अशोथर के लखनहा गाँव में है पुलिस उनको वहां से पकड़ कर लाई। उनसे जानकारी हुई कि बेटी की हत्या करने के बाद उसके शव को भुसे के झाल में नीचे भूसा व ऊपर भूसा करके बीच मे बेटी का शव रख कर कपड़े व मच्छर दानी से बांध कर फेंका गया है।

पुलिस ने जेठानी ननद व एक और को गिरफ्तार कर लिया है। वही मृतिका के पिता ने हत्या की वजह दहेज में 3 लाख रुपये और बाइक की मांग पुत्री के ससुरालीजन किया करते थे। और आये दिन उसके साथ मार पीट करते थे। हमको यह नही मालूम था कि दहेज के लिए पुत्री की हत्या कर देंगे। उसकी बहुत ही बेरहमी से हत्या की गई है हाथ पैर तोड़ कर उसकी आँखें फोड़ कर चेहरे की बुरी तरह से खराब कर दिया गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

