उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के गुहटी पर गांव में आई बारात में जनातियो और बारातियों के बीच मामूली कहा सुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई तो बारात में आई चार पहिया वाहन अपनी जान बचाकर भाग रहा था। तभी गांव निवासी महिला को टक्कर मारते हुए निकल गया। वाहन की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गुहटी पर गांव निवासी श्याम सिंह की 30 वर्षीय पत्नी विमलेश देवी गांव में आई बारात देखने गई थी।

तभी वहां बारातियों और जनातियो के बीच मारपीट होने लगी और बारात में आई चार पहिया वाहन सवार गाड़ी लेकर भागते समय मिथलेश देवी को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे मिथलेश देवी गंभीर रूप से घायल हो गई घायल अवस्था में उसको हथगांम सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

