G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थानां क्षेत्र के चुरयानी सामियाना गाँव के समीप अचेत अवस्था मे युवक को स्थानियो ने देखा तो पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सरकारी एम्बुलेन्स से उसको नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचवाया जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार असोथर थानां क्षेत्र के बगहा मजरे सरकंडी गाँव निवासी राम अधीन निषाद का 30 वर्षीय पुत्र राम मूरत निषाद किसी काम से लखनऊ गया था। जब वह वापस अपने घर लौटने लगा तभी रास्ते मे वह ज़हर खुरानी गिरोह का शिकार हो गया। उसको गाजीपुर थानां क्षेत्र के चुरयानी सामियाना गाँव के समीप स्थानियो ने अचेत अवस्था मे पड़ा देखा तो 112 डायल कर पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुँची पुलिस ने सरकारी 108 एम्बुलेन्स को फोन किया तो एम्बुलेन्स के ईएमटी शेखर द्विवेदी और पायलेट सचिन युवक को इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी लेकर पहुंचे।

जहाँ डॉक्टर ने युवक की हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसी एम्बुलेन्स के ईएमटी शेखर द्विवेदी और पायलेट सचिन के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर युवक का इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share