G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के बेर्रांव गाँव में आज दोपहर पति से हुए विवाद के बाद महिला ने क्षुब्ध होकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों को जानकारी हुई तो उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुँचे जहाँ डॉक्टर भर्ती कर इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार बेर्रांव गांव निवासी विनीत की 22 वर्षीय पत्नी श्रीमती का आज दोपहर अपने पति से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। पति की बात से क्षुब्ध होकर उसने ज़हरीला पदार्थ ख़ाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई तो घर मे हड़कम्प मच गया। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर औजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है हालत में सुधार बताया जा रहा है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share