G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के सैयद बाबा की मज़ार के समीप पैदल जा रहे राहगीर को बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से राहगीर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के केवई गांव निवासी शिव मोहन का 55 वर्षीय पुत्र उदय पाल किसी काम से सैयद बाबा की मज़ार के समीप पैदल जा रहा था।

तभी रोड से गुज़रे बाइक सवार ने उसको टक्कर मार दिया। जिससे उदय पाल घायल हो गया हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share