G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव के समीप बाइको की आपस मे भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक सवार दम्पति घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के मोहम्मदपुर गाँव निवासी मेवा लाल का 32 वर्षीय पुत्र राम सुन्दर अपनी 28 वर्षीय पत्नी पूजा देवी को बाइक पर सवार कर किसी काम से जा रहा था। जब वह गांव के बाहर पहुंचा तभी दूसरी बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। जिसमें पति-पत्नी दोनों घायल हो गए। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस दम्पति को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share