उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थानां क्षेत्र के सेमरी गांव में दो मासूम बच्चियां अपने घर में खेल रही थी। तभी घर की पुरानी दीवार भरभरा कर बच्चियों के ऊपर गिर गई। जिससे एक मासूम बच्ची की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वही उसकी छोटी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी संदीप की 4 वर्षीय पुत्री मीठी व 2 वर्षीय पुत्री दीपिका दोनो बहने घर में खेल रही थी। तभी घर की पुरानी दीवार भरभरा कर मासूम बच्चियों के ऊपर गिर गई।

जिसमें मीठी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं उसकी छोटी बहन दीपका गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में तुरंत दीपका को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं और मासूम की हालत गंभीर बनी हुई है। वही अस्पताल पहुंचे बच्चियों के मामा सोनू ने बताया कि हमारा बहनोई संदीप प्राइवेट नौकरी करने के लिए बाहर गया हुआ है। और मैं किसी काम से बहन के घर आया था। तभी दोपहर में दोनों बच्चियां घर में खेल रही थी और घर की पुरानी दीवार बच्चियों के ऊपर गिर गई। जिससे 4 वर्षीय भानजी मीठी की मौके पर मौत हो गई वहीं 2 वर्षीय भानजी दीपिका गंभीर रूप से घायल हो गई। उसको बाइक से इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share