G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के बडनपुर गांव के समीप दो बाईकों की आपस में भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थानां क्षेत्र के जमरांवा गाँव निवासी ननकऊ का 32 वर्षीय पुत्र विकास और अम्बिका का पुत्र राम शरन दोनो बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम से निकले थे जब उनकी बाइक राधा नगर थाना क्षेत्र के बडनपुर गाँव के समीप पहुंची तभी सामने से राधा नगर थाना क्षेत्र के बलीपुर गाँव निवासी गंगा प्रसाद का 30 वर्षीय पुत्र बबलू अपनी 50 वर्षीय माँ गोमती देवी और शंकर के 34 वर्षीय पुत्र शिरोमण को बाइक पर सवार कर कही जा रहा था।

दोनो बाइको की भिड़ंत हो गई। जिसमे दोनो बाइक सवार में तीन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना समाज सेवी अशोक तपस्वी को हुई तो तुरन्त अपनी एम्बुलेन्स लेकर घटना स्थल पर पहुंचे। और सभी घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहाँ डॉक्टर घायलो का इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share