G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के खटौली गांव में युवक अपनी घर की छत पर सो रहा था। तभी नींद में उठा और छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के खटौली गांव निवासी स्वर्गीय दशरथ लाल का 42 वर्षीय पुत्र शंभू नाथ घर की छत पर सो रहा था। तभी वह नींद में उठा और छत नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल अवस्था में परिजन उसको अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के बडे भाई सन्तोष ने बताया छोटा भई शौचक्रिया के लिए उठा था तभी वह छत से गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई है। घटना के बाद से उसकी पत्नी लालती देवी और उसकी तीन पुत्रियां व एक पुत्र का रोरो कर हाल बेहाल है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share