उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के ठिठौरा गांव में पति-पत्नी के बीच हुए मामूली विवाद के बाद पति ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ठिठौरा गांव निवासी रामराज के 22 वर्षीय पुत्र देवराज ने अपनी पत्नी बीना देवी से हुए मामूली विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने देवराज को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share