G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थानां क्षेत्र के साहेबगंज गाँव के समीप युवक लकड़ी काटने की आरी मसीन से लकड़ी काट रहा था। तभी मसीन छिटक कर उसके पैर में लग गई जिससे युवक घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के साहेबगंज गाँव निवासी मुन्ना का 25 वर्षीय पुत्र सुहैल गाँव के समीप आरी मसीन से बबुल की लकड़ी काट रहा था।

तभी मसीन छिटक कर पैर में लग गई जिससे उसका पैर घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share