उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बलखंडी घाट पर गंगा नदी में नहाने गए छात्र की गहरे पानी में डूब कर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सहिमापुर गांव निवासी सरवन कुमार का 17 वर्षीय पुत्र अमन उर्फ़ जेम दोस्तों के साथ बलखंडी घाट पर गंगा नदी में नहाने गया था। तभी नदी के गहरे पानी में डूब कर उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के बहनोई विमल पटवा ने बताया की दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने गया था।

दोस्त लौट आए और यह दोबारा नहाने चला गया। तभी सेतु के निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में डूब गया मौके पर मौजूद महिलाओं ने नदी से बाहर निकाल कर घटना की जानकारी हम लोगो को दिया। मौके पर पहुंचकर वहां से इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ् केंद्र पहुंचाय। जहां डॉक्टर ने जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया। मृतक आईटीआई का छात्र था उसकी पाँच बहन और वह उनका अकेला भाई था।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share