उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले थरियांव थाना क्षेत्र के पलई मजरे औरेई गाँव में लकड़ी तोड़ते समय डाल गिरने से अधेड़ घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार बलईपुर मजरे औरेई गाँव निवासी झल्लू का 55 वर्षीय पुत्र रामदीन खेत में लगे पेड़ से लकड़ी तोड़ रहा था। तभी पेड़ की एक मोटी डाल टूट कर उसके उपर गिर गई। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना परिजनों ने सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जाँच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share