उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगाम थाना क्षेत्र के सरांय साबा के समीप बुधवार की सुबह पिकअप की चपेट में आ जाने से बाइक सवार युवक बुरी तरह घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसे इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार सरांय साबा गांव निवासी हरी सिंह का 30 वर्षीय पुत्र शमशेर सिंह आज सुबह बाइक पर सवार होकर किसी काम से शहर आ रहा था। जैसे ही वह गांव से कुछ दूर पहुंचा तभी सामने से आ रही पिकअप ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share