G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के मलाका गाँव में संदिग्ध अवस्था में युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार मलाका गांव निवासी ननकऊ कुमार दुबे का 19 वर्षीय पुत्र आशू दुबे की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुुची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्तम के लिए भेज घटना की जांचपड़ताल कर रही है। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के मामा श्यामू ने बताया कि भांजा राजस्थान में काम करता था। वह 8 तारीख को वहां से घर आया था उसके कुछ देर बाद उसकी तबियत बिगड़ गई। तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share