G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के जगन्नाथ बाबा मंदिर के समीप बाइक सवार को ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के फाजिलपुर मजरे अम्बी गांव निवासी धीरज कुमार का 33 वर्षीय पुत्र जयकरन बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहा था। जब वह थाना क्षेत्र के जगन्नाथ बाबा मंदिर के समीप पहुंचा तभी ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार जयकरन गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के भतीजे रामदेव ने बताया चाचा हदगांम से छिवलहा किसी काम से जा रहे थे। तभी रास्ते में ट्रक ने उनकी बाइक टक्कर मार दिया जिससे उनकी मौत हो गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share