G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के दामपुर रोड पर ओरहा मोड़ के समीप तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बैरी गांव निवासी गुलाब सिंह का 27 वर्षीय पुत्र शनि प्रताप सिंह उर्फ शैलेंद्र प्रताप सिंह बाइक पर सवार होकर किसी से काम के लिए जा रहा था। जब वह थाना क्षेत्र के दामपुर रोड मोड पर पहुंचा। तभी उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक उसको कहीं इलाज के लिए लेकर जाते उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्तम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share