G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के महिचा मंदिर के समीप दो लोडरो की आपस मे भिड़ंत हो गई। जिसमें लोडर पर सवार एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के खाशमऊ गाँव निवासी रघुवर का 50 वर्षीय पुत्र गिरधारी आज सुबह घर से मजदूरी करने निकला था। और शहर आने के लिए लोडर पर सवार हो गया लोडर जब कोतवाली क्षेत्र के महिचा मन्दिर के समीप पहुंचा तभी सामने से आये दूसरे लोडर से उसकी भिड़ंत हो गई।

जिससे लोडर पर सवार गिरधारी गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share