G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पडरी गांव में युवक बीती रात अपने घर की खुली छत पर सोने गया था। तभी वह छत पर चारपाई को झटके से खींचा और चारपाई सहित छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पडरी गांव निवासी रघुराज का 25 वर्षीय पुत्र विकास बीती रात घर की खुली छत पर सोने गया था।

छत पर चारपाई को झटके से खींचा और चारपाई सहित छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। छत से गिरने की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share