उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के बीवी हॉट गांव में अधेड़ ब्यक्ति ने संदिग्ध अवस्था में घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बीबी हॉट गांव निवासी शिवराम के 52 वर्षीय पुत्र धर्मपाल ने घर के अंदर सन्दिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों ने जब धर्मपाल को फांसी के फंदे से लटका हुआ देखा तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है। मृतक मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share