G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के हुसैनगंज थानां क्षेत्र के घूरी गाँव मे घर की खुली छत पर कंडा ( उपले ) उठाने गई महिला का बैलेंस बिगड़ा और वह छत से नीचे गिरकर घायल हो गई। हादशे कि जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के अस्पताल लेकर पहुंचे जहाँ डॉक्टर महिला का इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के घूरी गाँव निवासी विनोद कुमार की 30 वर्षीय पत्नी गुड़िया अपने घर की खुली छत पर सूखे हुए कंडे ( उपले ) उठाने गई थी।

तभी उसका बैलेंस बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिरकर घायल हो गई। हादशे कि जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने गुड़िया को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share