उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के आदमपुर घाट के समीप भैंस चराने गए चरवाहा गंगा नदी में डूब गया। जिसकी काफी खोजबीन की गई आज सुबह गंगा नदी में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के शमशेर का पुरवा गांव निवासी महावीर सोनकर का 30 वर्षीय पुत्र संजय सोनकर शुक्रवार की सुबह भैंस चराने के लिए जंगल गया था। बताते हैं कि वह आदमपुर घाट पहुंच गया तभी अचानक गंगा में गिरकर डूब गया। उधर गोताखोरों ने दिन भर उसकी खोजबीन की लेकिन शव नहीं मिला। आज सुबह घटना स्थल से कुछ दूर उसका शव उतराता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्तम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share