उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थानां क्षेत्र के बहुवा कस्बे में नव युवक ने घरेलू कलह के चलते ज़हरीला पदार्थ ख़ाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों को जानकारी हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के बहुवा कस्बा निवासी मो० अकरम के 20 वर्षीय पुत्र मो० अशरफ ने घरेलू कलह के चलते ज़हरीला पदार्थ ख़ाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। तुरन्त फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने युवक को इलाज लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने युवक की हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share