उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बकेवर थानां क्षेत्र के कपरिया ऊसर मजरे करनपुर गाँव मे सन्दिग्ध अवस्था मे बृद्ध की मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार बकेवर थानां क्षेत्र के कपरिया ऊसर मजरे करनपुर गाँव निवासी स्व. दयालु प्रसाद का 65 वर्षीय पुत्र शोभा लाल की सन्दिग्ध अवस्था मे मौत हो गई। पुलिस को सूचना मिली तो मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्तम के लिए भेज घटना की जाँच पड़ताल कर रही है। वही पोस्टमार्तम हाउस पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया 28 अप्रैल को खेतो की सिंचाई कर रहा था। तभी उसको ज़हरीले साँप ने काट लिया। इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने इलाज के बाद 14 मई को घर जाने की सलाह दिया। घर आने के 3 दिन बाद उसकी तबियत बिगड़ी और इलाज के लिए कानपुर ले जाते समय उसकी रास्ते मे मौत हो गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share