G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र की परवापुर गांव के समीप नेशनल हाईवे 2 पर साइकिल सवार को ट्रक में टक्कर मार दिया। जिससे साइकिल सवार घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के परवापुर गाँव निवासी स्व. छत्रपाल का 35 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार घर से साइकिल पर सवार होकर किसी काम से जा रहा था।

जब वह गांव के बाहर जैसे ही नेशनल हाइवे 2 पर पहुंचा तभी ट्रक ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दिया। ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार घायल हो गया। हादशे कि जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त सरकारी 108 एम्बुलेन्स को फोन किया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल का इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share