उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के बिकौरा मजरे गुरवल गाँव मे शादी की पहली वर्षगांठ के दो दिन पूर्व नवदंपती ने बीती देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सुबह देर तक कमरे का दरवाजा न खुलने पर परिजनों को जानकारी हुई। घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गय़ा। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के बिकौरा मजरे गुरवल गाँव निवासी राम स्वरुप के 26 वर्षीय पुत्र लवलेश यादव की शादी 28 मई 2023 को असोथर थाने के कटरा की 22 वर्षीय आरती देवी के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों का दाम्पति जीवन शुखमय गुज़र रहा था। लवलेश नासिक में एक मिठाई की दुकान में काम करता था। कई महीनों से नासिक में ही था, शादी की पहली सालगिरह मनाने के लिए नासिक से शनिवार को ही गांव लौटा था।

रात को खाना खाने के बाद दोनों अपने कमरे में सोने के लिए चले गए। रविवार सुबह पिता राम स्वरूप ने बहु को आवाज दी, कमरे से कोई प्रतिक्रिया न आने पर दरवाजे की दराजों से अंदर झांक कर देखा तो दोनों फाँसी के फन्दे से लटके हुए थे। परिजनों ने मृतिका के मायके वालों को सूचना दिया। दोनों परिवारों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया। कमरे के अंदर छत में लगे पंखे के छल्ले में साड़ी का फंदा बना दोनों लटक रहे थे। परिजनों ने नीचे उतारा। दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से बिना पुलिस को सूचना दिए शवों का अंतिम संस्कार कर दिया है। जानकारी पर पुलिस बाद में मौके पर पहुंची और दोनों परिवारों से घटना के बारे में जांच पड़ताल कर रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share