G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के कूरा गांव के समीप ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार अधेड़ घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ् केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अवसान मजरे कूरा गांव निवासी देशराज का 50 वर्षीय पुत्र हरि पाल ई-रिक्शा पर सवार होकर खागा कस्बे किसी काम से आ रहा था।

जब उसका रिक्सा कूरा गांव के समीप पहुंचा तभी अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिश्ते पर सवार हरिपाल घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत इलाज के लिए हरदो सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share