उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में टूरिस्ट बस से सफ़र कर रहे श्रद्धालुओ में दो बच्चों सहित 8 लोगो की गर्मी के चलते तबियत बिगड़ गई। बस को रोक कर सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर सभी का इलाज कर रहे है।

जानकाती के अनुसार मुजफ्फर नगर जनपद से एक टूरिस्ट बस में 52 श्रद्धालु सवार होकर काशी विश्वनाथ धाम के दर्शन करने निकले थे। जिसमें जनपद के छपार थानां क्षेत्र के बशेडा मोहल्ला से एक परिवार को लोग भी सामिल थे। जब बस प्रयागराज जनपद पहुँची तभी उस परिवार से कुछ श्रद्धलुओं की गर्मी की वजह से तबियत बिगड़ने लगी।

फतेहपुर जनपद पहुंचते पहुंचते ज़्यादा हालत खराब होने पर उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर निरपाल की 55 वर्षीय पत्नी सलोचना, स्व. विनोद की 60 वर्षीय पत्नी शकुंतला, ओमकार 62 वर्षीय पत्नी बाला ईश्वर पाल की 48 वर्षीय पत्नी सुनीता,

रजनीश 32 वर्षीय पत्नी घूरो, वेद पाल की 45 वर्षीय पत्नी पिंकी और रजनीश की 9 वर्षीय पुत्री वान्डी व अमर सिंह की 9 वर्षीय पुत्री अदिति को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है। समय से अस्पताल पहुंचने पर सभी खतरे से बाहर है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

