उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थानां क्षेत्र के उन्हा गाँव की मोड के समीप ट्रैक्टर से मिक्सर मसीन लेकर जाते समय मिक्सर मसीन पर बैठा युवक गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के अशिमपुर औरैया गाँव निवासी बिशुन पाल का 30 वर्षीय पुत्र बिजय बहादुर मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है।

ठेकेदार के साथ वह किसी के घर की छत डालने जा रहा था। ट्रैक्टर चालक मिक्सर मसीन को ट्रैक्टर में बांधकर ले जा रहा था। साथ और मजदूरों के बीच विजय बहादुर भी उसमें शामिल था। विजय बहादुर मिक्सर मसीन पर बैठा था तभी चलते ट्रैक्टर से उन्हा गाँव की मोड़ के समीप वह नीचे गिरकर घायल हो गया। तुरन्त उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share