उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के कोराई मोड़ मेडिकल कालेज के समीप नेशनल हाइवे 2 पर दोपहर शहर से गांव जा रहे बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचीं पुलिस शवो को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के उमरगहना गांव निवासी होरीलाल का 45 वर्षीय पुत्र रामसेवक निषाद अपने साथी राकेश पुत्र चंद्रबली (43) के साथ बाइक से शहर किसी काम से आया था। लगभग बारह बजे लौटते समय जैसे ही यह लोग मेडिकल कालेज के समीप नेशनल हाइवे 2 पर पहुंचे तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे दोनों डिवाइडर से दूसरी तरफ गिर गए और मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन मौके से भाग जाने में सफल रहा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share