उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के ओम घाट में दोपहर नहाते समय पीओपी मिस्त्री की डूबकर मौत हो गई। ढाई घंटे बाद गोताखोरों ने शव को बरामद किया सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार गोंडा जनपद के थाना धानेपुर गांव घुरपुरवा निवासी 22 वर्षीय अब्दुल कय्यूम पिछले कई सालों से अपने कई साथियों के साथ शहर के पीरनपुर मुहल्ले में रहकर पीओपी की कारीगरी करता था। बताते हैं कि भिटौरा के ओम घाट में पीओपी का कार्य चल रहा था। वह अपने अन्य साथी सज्जाद हुसैन निवासी अलीनगर जिला बलरामपुर के साथ गया था। आज दिन में ग्यारह बजे अब्दुल कय्यूम ओम घाट में नहाने लगा और गहरे पानी में चला गया। जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई। जानकारी मिलने पर तत्काल गोताखोरों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। ढाई घंटे बाद शव को बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share