उत्तर प्रदेश फतेहपुरब्जिले के मलवा थाना क्षेत्र के अल्लीपुर नेशनल हाईवे 2 पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल अवस्था में युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के सनगांव गांव निवासी सुनील कुमार का 25 वर्षीय पुत्र आयुष बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहा था।

जब वह मलवा थाना क्षेत्र के अल्लीपुर नेशनल हाईवे 2 पर पहुंचा तभी ट्रक उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार आयुष घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share