उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के ऐलई गाँव में संदिग्ध अवस्था में महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतिका के चाचा ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार चित्रकूट जनपद के थाना कर्बी कंधईपुर निवासी फूलचंद्र ने अपनी 24 वर्षीय पुत्री गोमती देवी की शादी 20 फरवरी 2023 को ऐलई गांव निवासी धर्म सिंह के पुत्र विनोद लोधी के साथ की थी। बताते हैं कि शनिवार की शाम संदिग्ध अवस्था में महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है।

वही पोस्टमार्टम हाउस में मृतका के चाचा विक्रम सिंह ने बताया कि शादी के बाद से ही पति सहित ससुरालीजन दहेज में गाड़ी व रूपयों की मांग को लेकर आए दिन उसकी भतीजी को मारते-पीटते थे। यही नहीं कई-कई दिन भूखा-प्यासा रखते थे। मांग पूरी न होने पर शनिवार की शाम ससुरालीजनों ने पहले उसकी भतीजी को मारने-पीटने के बाद हत्या कर दिया। हत्या को आत्महत्या रूप देने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया। उसने बताया कि भतीजी का शव फांसी पर लटका था लेकिन उसका पैर व घुटना जमीन को छू रहा था। इससे यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी हत्या करके शव को लटकाया गया है। उसने बताया कि थाने में पति सहित चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share