उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के लोधीगंज नेशनल हाईवे 2 पर आज सुबह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आकर अज्ञात युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के लोधीगंज नेशनल हाईवे 2 पर आज सुबह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आकर 27 वर्षी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना स्थानियों ने सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे। तभी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस में रखवा दिया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share