G-FG6935EM07


उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र की बाकरगंज पुलिस चौकी में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया। जहाँ लड़का पक्ष ने शादी तय होने के बाद शादी से इन्कार करने पर लड़की पक्ष उसकी शिकायत पुलिस से किया तो चौकी प्रभारी ने मध्यस्ता करते हुए पुलिस ने अपनी देख रेख में दोनों की शादी कराई। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बाकरगंज मोहल्ला निवासी स्व. असलम के 28 वर्षीय पुत्र अरशद की इंगेजमेंट 27 मई को कोतवाली क्षेत्र के मसवानी मोहल्ला निवासी खैरात उल्ला की 25 वर्षीय पुत्री आफरीन के साथ हुई थी।

बकरीद के बाद शादी होनी थी इसी बीच लड़का पक्ष ने शादी से इन्कार कर दिया। जिसकी शिकायत लड़की पक्ष के परिजनों ने बकरगंज पुलिस चौकी में शिकायत किया तो चौकी प्रभारी ने दोनो पक्षो को बैठा कर मध्यस्ता किया।

और समझाबुझा कर शादी के लिए राजी कर लिया। दोनो का निकाह आज शाम पुलिस की मौजूदगी में पुलिस चौकी के पीछे स्थित मस्जिद में मौलाना ने लड़का लड़की का निकाह पढ़ा कर बिदा किया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share