उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खजुहा कस्बे में चलती बाइक से गिरकर महिला घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ् केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बड़ेठर खुर्द गांव निवासी जितेंद्र कुमार अपनी 25 वर्षीय पत्नी गुड्डन को बाइक पर सवार कर किसी काम से जा रहा था।

जब वह कोतवाली क्षेत्र के खजुहा कस्बे पहुंचा तभी चलती बाइक से उसकी पत्नी गुड्डन गिरकर घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको बिंदकी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share