G-FG6935EM07


उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र की जयंती खेड़ा गांव में परिवारिक कलह के चलते युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको फांसी के फंदे से उतार कर इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जयती खेड़ा गांव निवासी विजयपाल का 40 वर्षीय पुत्र विवेक ने परिवारिक कलह के चलते घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया।

जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको फंदे से उतार कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share