G-FG6935EM07


उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में स्थित तहसील के समीप खड़े बाइक सवार को दूसरे बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिससे खड़ा बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ् केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार किशनपुर थाना क्षेत्र के रघुपुर गांव निवासी दुबरी का 37 वर्षीय पुत्र छोटेलाल बाइक पर सवार होकर किसी काम से खागा कस्बे आया था।

जब वह तहसील के समीप बाइक पर खड़ा था तभी दूसरे बाइक सवार ने उसको टक्कर मार दिया। जिससे छोटेलाल घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share