उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के कस्बे के नेशनल हाईवे दो पर चलती बाइक से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के सेवरा मऊ गांव निवासी विनोद कुमार की 45 वर्षीय पत्नी रेनु देवी कानपुर जनपद के शहजोरा चौबेपुर अपने मायके गई थी। वहां से अपने पुत्र चंदन के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी ससुराल लौट रही थी।

जब उसकी बाइक मलवा थाना क्षेत्र के कस्बे में पहुंची तभी चलती बाइक से गिरकर रेनु देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों को कानपुर मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share