उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के अल्लीपुर गांव के पहले मेडिकल कॉलेज के समीप नेशनल हाईवे 2 पर चलते ऑटो से गिरकर छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र की अल्लीपुर गांव निवासी शिव बरन की 18 वर्षीय पुत्री काजल देवी जो शहर के युवराज डिग्री कॉलेज की छात्रा है।

वह स्कूल से जाते समय अलीपुर मेडिकल कॉलेज के समीप नेशनल हाइवे 2 पर चलते ऑटो से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसकी सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने छात्रा को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share