
उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के रारा मंगतपुर गांव में किशोर साइकिल चला रहा था। तभी तेज रफ्तार से निकला बाइक सवार उसको टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे साइकिल सवार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों को जानकारी हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रारा मंगतपुर गांव निवासी दिलीप कुमार का 12 वर्षीय पुत्र कुलदीप कुमार गांव में साइकिल चला रहा था।

तभी रोड से निकला तेज रफ्तार बाइक सवार उसको टक्कर मारते हुए निकल गया। बाइक की टक्कर से किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

