G-FG6935EM07


उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के बवारा गांव के समीप जंगल में खर पतवार को आग लगाते समय बृद्ध गंभीर रूप से झुलस गया। जिससे उसकी मौत हो गई घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बवारा गांव निवासी स्वर्गीय राम स्वरूप का 65 वर्षीय पुत्र राम कृपाल गांव के समीप खर पतवार को आग लग रहा था। तभी उसी आग से गंभीर रूप से झुलस गया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share