उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बसोहनी गांव के समीप कटहल के पेड़ पर चढ़कर कटहल तोड़ते समय पेड़ से नीचे गिरकर युवक घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बसोहनी गांव निवासी स्वर्गीय शुक्खु का 60 वर्षीय पुत्र रामबहादुर उर्फ पुन्नी गांव के समीप लगे कटहल के पेड़ पर चढ़कर कटहल तोड़ते समय गिरकर घायल हो गया।

हादसे की जानकारी परिजन व ग्रामीणों को हुई तो तुरंत उसको अपने वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share